नवादा: नारदीगंज: नारदीगंज रोड में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; मृतक नारदीगंज के बलवा गांव का था
Nawada, Nawada | Jul 7, 2026 नवादा जिले के नारदीगंज में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ प्रियांशु राज के रूप में की गई है।