चरखारी: चरखारी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 5 दिवसीय कार्यालय प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न
चरखारी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे 5 दिवसीय प्रांतीय कार्यालय प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व संभाग निरीक्षक रामाधार शुक्ल ने समय प्रबंधन, चिंतन और कार्यों में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कार्यालय प्रमुख संस्थान की रीढ़ होते हैं।