भंडरिया: भंडरिया-रमकंडा रोड पर बाइक की टक्कर में दो महिलाएं गंभीर घायल, इलाज जारी
गढ़वा जिले के रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 9बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिराजपुर यात्री शेड के पास तेज रफ्तार बाइक ने शादी समारोह में जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, बिराजपुर गांव की कुछ महिलाएं गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैदल जा रही थीं।