जगदलपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण का आयोजन, विधायक और महापौर ने रोपे पौधे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में शुक्रवार दोपहर 3 बजे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं महापौर संजय पाण्डे ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा रोपित किया।