गिरिडीह: अरघाघाट निवासी एवं पत्रकार सुरेंद्र यादव ने अपनी शादी की 16वीं वर्षगांठ पर ब्लड बैंक में पत्नी के साथ किया रक्तदान
अरघा घाट निवासी एवं पत्रकार सुरेंद्र यादव ने अपनी शादी की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को 12 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पत्नी सुधा देवी के साथ रक्तदान किया। रेड क्रॉस के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में तथा ब्लड बैंक के डॉ. सोहेल अख्तर की देखरेख में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में दोनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया।।