डुमरी: शराब विवाद के बाद महिला की हत्या! 52 वर्षीय सुकाति देवी की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या से गांव में दहशत
Dumri, Gumla | Jun 8, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के इरावल पुराबटोली में एक महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सुकाति देवी (बावन वर्ष), पति जगमोहन नगेशिया, निवासी इरावल पुराबटोली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों को घटना