महाराजगंज: बछरावां पुलिस ने चौकीदार की हत्या की गुत्थी को बेनकाब किया, मौसेरा भाई निकला कातिल, प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह
18 जून बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे बछरावां पुलिस में हत्या के वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विगत दिनों पानी की टंकी पर रखवाली कर रहे चौकीदार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस के द्वारा खुलासा किया गया है। पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने जेल भेजा है।