Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

हरदोई: Hardoi: ख द रा #फाटक ₹वाली रोड पर कई बड़े खड्डे #दुर्घटना को से रहा *दावत नही हो रहा# विकास।

Hardoi, Hardoi | Feb 18, 2022

MORE NEWS

हरदोई में 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील

लखनऊ अग्निकांड के बाद हरदोई में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील

अग्निशमन विभाग और प्रशासन का संयुक्त अभियान, बेसमेंट में संचालित संस्थानों पर गिरी गाज

लखनऊ में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद हरदोई जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ संस्थान बेसमेंट में संचालित हो रहे थे, जहां आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं। इसे विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ मानते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

हरदोई में 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील लखनऊ अग्निकांड के बाद हरदोई में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील अग्निशमन विभाग और प्रशासन का संयुक्त अभियान, बेसमेंट में संचालित संस्थानों पर गिरी गाज लखनऊ में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद हरदोई जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ संस्थान बेसमेंट में संचालित हो रहे थे, जहां आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं। इसे विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ मानते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

PM आवास योजना की किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

मैनपुरी – एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त स्वीकृत होने और मोबाइल पर संदेश आने के बावजूद राशि खाते में नहीं पहुंची। उनका कहना है कि डूडा कार्यालय में 30 हजार रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर किस्त रोकने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

PM आवास योजना की किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप मैनपुरी – एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त स्वीकृत होने और मोबाइल पर संदेश आने के बावजूद राशि खाते में नहीं पहुंची। उनका कहना है कि डूडा कार्यालय में 30 हजार रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर किस्त रोकने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर हरदोई में सख्ती, होटल समेत पांच प्रतिष्ठान सील

हरदोई में सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित एक होटल और चार शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। साथ ही इन सभी परिसरों की विद्युत आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई।बताया गया कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी में हुई अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन ने जिले में संचालित ऐसे संस्थानों की जांच शुरू की थी, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।जिन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कसा गया उनमें शहर के डीएम चौराहा क्षेत्र स्थित एसएस लाइब्रेरी और फर्थरेंस लाइब्रेरी, पिहानी चुंगी क्षेत्र की महादेव लाइब्रेरी, जिंदपीर चौराहे के पास संचालित विशाल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा रेलवेगंज क्षेत्र का होटल दीप शामिल हैं।

आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे

जांच के दौरान पाया गया कि लाइब्रेरी और कोचिंग से जुड़े अधिकांश संस्थान बेसमेंट में संचालित किए जा रहे थे, जबकि वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थीं। कुछ संस्थान आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे, जिसके लिए आवश्यक अनुमति और मानक पूरे नहीं किए गए थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर आपातकालीन निकास मार्ग नहीं था और आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे।मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियों का उल्लेख किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अगले ही दिन कार्रवाई का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान संस्थानों को सील करने के साथ-साथ उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए ताकि बिना अनुमति संचालन दोबारा शुरू न हो सके।इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने किया। उनके साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर हरदोई में सख्ती, होटल समेत पांच प्रतिष्ठान सील हरदोई में सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित एक होटल और चार शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। साथ ही इन सभी परिसरों की विद्युत आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई।बताया गया कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी में हुई अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन ने जिले में संचालित ऐसे संस्थानों की जांच शुरू की थी, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।जिन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कसा गया उनमें शहर के डीएम चौराहा क्षेत्र स्थित एसएस लाइब्रेरी और फर्थरेंस लाइब्रेरी, पिहानी चुंगी क्षेत्र की महादेव लाइब्रेरी, जिंदपीर चौराहे के पास संचालित विशाल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा रेलवेगंज क्षेत्र का होटल दीप शामिल हैं। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे जांच के दौरान पाया गया कि लाइब्रेरी और कोचिंग से जुड़े अधिकांश संस्थान बेसमेंट में संचालित किए जा रहे थे, जबकि वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थीं। कुछ संस्थान आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे, जिसके लिए आवश्यक अनुमति और मानक पूरे नहीं किए गए थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर आपातकालीन निकास मार्ग नहीं था और आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे।मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियों का उल्लेख किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अगले ही दिन कार्रवाई का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान संस्थानों को सील करने के साथ-साथ उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए ताकि बिना अनुमति संचालन दोबारा शुरू न हो सके।इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने किया। उनके साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

लोनार पुलिस का स्पष्टीकरण: युवक की मौत हादसा, हत्या की अफवाहों का किया खंडन 

हरदोई। थाना लोनार क्षेत्र के बावन कस्बे में युवक अनुज की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हत्या की खबरों को पुलिस ने भ्रामक और निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार जांच में युवक की मौत दुर्घटनावश गिरने से होना सामने आया है।पुलिस के मुताबिक मुजाहिदपुर निवासी कालिका का पुत्र अनुज (30) बावन कस्बे स्थित मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य करता था और रात में दुकान की रखवाली भी करता था। 22 जून की रात वह शराब के नशे में कस्बे में घूमता हुआ देखा गया था। गश्त के दौरान कोबरा मोबाइल पुलिसकर्मियों ने भी उसे घर जाने की सलाह दी थी।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में अनुज अकेले ही लड़खड़ाते हुए दुकान परिसर में प्रवेश करता और सीढ़ियों के सहारे छत पर जाता दिखाई दिया। जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर उसका शव मिला, वहां छत से जमीन के बीच कोई अवरोध नहीं था। ऐसे में आशंका है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने भी पुत्र के नशे का आदी होने की जानकारी दी थी। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। साथ ही मृतक के पिता ने थाना लोनार में प्रार्थना पत्र देकर किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया है।क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच में हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हत्या संबंधी दावे असत्य और निराधार पाए गए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लोनार पुलिस का स्पष्टीकरण: युवक की मौत हादसा, हत्या की अफवाहों का किया खंडन हरदोई। थाना लोनार क्षेत्र के बावन कस्बे में युवक अनुज की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हत्या की खबरों को पुलिस ने भ्रामक और निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार जांच में युवक की मौत दुर्घटनावश गिरने से होना सामने आया है।पुलिस के मुताबिक मुजाहिदपुर निवासी कालिका का पुत्र अनुज (30) बावन कस्बे स्थित मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य करता था और रात में दुकान की रखवाली भी करता था। 22 जून की रात वह शराब के नशे में कस्बे में घूमता हुआ देखा गया था। गश्त के दौरान कोबरा मोबाइल पुलिसकर्मियों ने भी उसे घर जाने की सलाह दी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में अनुज अकेले ही लड़खड़ाते हुए दुकान परिसर में प्रवेश करता और सीढ़ियों के सहारे छत पर जाता दिखाई दिया। जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर उसका शव मिला, वहां छत से जमीन के बीच कोई अवरोध नहीं था। ऐसे में आशंका है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने भी पुत्र के नशे का आदी होने की जानकारी दी थी। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। साथ ही मृतक के पिता ने थाना लोनार में प्रार्थना पत्र देकर किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया है।क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच में हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हत्या संबंधी दावे असत्य और निराधार पाए गए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

रेलवे कॉलोनी में युवती को कमरे में बंद रखने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया

शाहजहांपुर रेलवे कॉलोनी मालगोदाम रोड स्थित एक सरकारी आवास में 24 वर्षीय युवती को कमरे में बंद रखने के आरोप का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर यूपी-112 और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को कमरे से बाहर निकलवाया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरिपुरा थाना कटरा निवासी नवल किशोर और उनकी पत्नी पूनम ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री पूजा (24 वर्ष) को एक सरकारी आवास में कमरे में बंद कर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद शुभम मिश्रा, निवासी सांडा, थाना निगोही, को बुलाकर कमरे का ताला खुलवाया।

परिजनों का आरोप है कि ताला खुलवाने के दौरान शुभम मिश्रा पहले कमरे के अंदर गए और उसके बाद अंदर से कुंडी खोलकर बाहर आए। इसके बाद मुख्य गेट का ताला भी खोला गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने आवास के दूसरे कमरे का ताला भी खुलवाकर जांच की।

पुलिस की मौजूदगी में पूजा कमरे से बाहर आई। परिजनों का आरोप है कि जिस कमरे में युवती को रखा गया था, वहां पंखा और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत खराब हो रही थी। साथ ही युवती के हाथों पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया गया है।

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने युवती, उसके परिजनों तथा संबंधित पक्ष के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य बिंदु:

रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास में युवती को बंद रखने का आरोप।
परिजनों की सूचना पर यूपी-112 और सदर थाना पुलिस पहुंची।
पुलिस ने ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकलवाया।
हाथों पर चोट के निशान और सुविधाओं के अभाव का आरोप।
पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की, कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर होगी।

रेलवे कॉलोनी में युवती को कमरे में बंद रखने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया शाहजहांपुर रेलवे कॉलोनी मालगोदाम रोड स्थित एक सरकारी आवास में 24 वर्षीय युवती को कमरे में बंद रखने के आरोप का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर यूपी-112 और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को कमरे से बाहर निकलवाया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरिपुरा थाना कटरा निवासी नवल किशोर और उनकी पत्नी पूनम ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री पूजा (24 वर्ष) को एक सरकारी आवास में कमरे में बंद कर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद शुभम मिश्रा, निवासी सांडा, थाना निगोही, को बुलाकर कमरे का ताला खुलवाया। परिजनों का आरोप है कि ताला खुलवाने के दौरान शुभम मिश्रा पहले कमरे के अंदर गए और उसके बाद अंदर से कुंडी खोलकर बाहर आए। इसके बाद मुख्य गेट का ताला भी खोला गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने आवास के दूसरे कमरे का ताला भी खुलवाकर जांच की। पुलिस की मौजूदगी में पूजा कमरे से बाहर आई। परिजनों का आरोप है कि जिस कमरे में युवती को रखा गया था, वहां पंखा और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत खराब हो रही थी। साथ ही युवती के हाथों पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने युवती, उसके परिजनों तथा संबंधित पक्ष के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्य बिंदु: रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास में युवती को बंद रखने का आरोप। परिजनों की सूचना पर यूपी-112 और सदर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकलवाया। हाथों पर चोट के निशान और सुविधाओं के अभाव का आरोप। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की, कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर होगी।

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026