पूरनपुर: वंदे मातरम को लेकर हाफिज नूर अहमद अजहरी का बयान हुआ वायरल
पूरनपुर। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान की तरह दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है।