शामली: शामली के मुंडेट तिराहे पर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से की अपील
Shamli, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में आपरेशन सवेरा के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने क्षेत्र के मुंडेट तिराहे पर स्थानीय लोगों और खास तौर पर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील भी युवाओं से की गई।