बिल्सी: मोहन नगला में बेटे के साथ हो रही मारपीट के बीच बचाव करने पहुंची मां के साथ दबंग ने की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
Bilsi, Budaun | Apr 30, 2026 बदायूं जिले के उघेती थाना क्षेत्र के मोहन नगला गांव में बेटे के साथ हो रही मारपीट का बीच बचाव करने पहुंची मां के साथ दबंग ने मारपीट कर दी। मारपीट में मां बेटे के चोट लगी है। वही मामले की शिकायत उघेती पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।