लाडपुरा: कोटा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की ओर से गर्मी में नयापुरा बस स्टैंड पर मुसाफिरों और राहगीरों को पिलाई गई छाछ
Ladpura, Kota | May 31, 2024 कोटा में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की ओर से नयापुरा बस स्टैंड पर राहगीरों मुसाफिरों को छाछ पिलाई गई और गर्मी से राहत प्रदान की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष तिरुमित सिंह बेदी ने बताया कि कोटा में भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्तव्य हो रहा है।