लाडपुरा: जिले में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप जारी, समाज सेवी संस्थाओं ने बोरखेड़ा थाने में पुलिस कर्मियों को पिलाई छाछ
Ladpura, Kota | May 30, 2024 शहर में इन दिनों भीषण गर्मी व लू का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को समाज सेवी संस्थाओं ने पुलिस कर्मियों को बोरखेड़ा थाने पर छाछ पिलवाई साथ ही कोटा व्यापार संघ के सदस्यों ने नयापुरा चोराहे पर ओआरएस मिला पानी आमजन को पिलवाया। वही दूसरी तरफ लगातार अस्पताल में भीषण गर्मी व लू लगने से पीड़ित मरीजो के आने का सिलसिला जारी है।