लाडपुरा: आवँली रोझड़ी इलाके में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने अकेलगढ़ जलदाय हेड वर्क पर किया हंगामा, पुलिस ने की समझाइश
Ladpura, Kota | May 30, 2024 शहर के आवँली रोझड़ी में पेयजल संकट को लेकर पार्षद ने स्थानीय निवासियों को साथ लेकर अकेलगढ़ हेड वर्क्स जलापूर्ति केंद्र पर हंगामा कर दिया। वार्ड 29 के पार्षद धनराज चेची स्थानीय निवासियों के साथ अकेलगढ़ हेड वर्क पहुंचे और गेट बंद करके हंगामा किया। इसके बाद जलदाय अभियंताओं ने पुलिस को सूचना दी।