लाडपुरा: कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास से नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ट्रक से बरामद किया 15 क्विंटल डोडा चूरा, तस्कर को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 30, 2024 कोटा की आरके पुरम पुलिस में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हैंगिंग ब्रिज के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोक कर उसमें से 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस से ट्रक चालक कैलाश धाकड़ को गिरफ्तार किया है। जो की मध्य प्रदेश नीमच का निवासी है। आरोपी अवैध डोडा चूरा लेकर मध्य प्रदेश से बूंदी जा रहा था।