सिकंदरा: चारण गांव में नवविवाहिता ने फंदे से दी जान, प्रेम विवाह के दो साल बाद हुई मौत
Sikandra, Jamui | Jul 10, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव में गुरुवार देर रात 11 बजे के करीब प्रीति कुमारी ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। दो वर्ष पूर्व उसने अमित कुमार से प्रेम विवाह किया था। घटना के समय पति पुणे में था। देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर परिजनों ने देखा कि वह फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।