नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध मौत
Namkum, Ranchi | Apr 6, 2026 नामकुम थाना के मौलाना आजाद कालोनी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस युवक की मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।