जलेसर: तहसील जलेसर के बाबू की रिश्वत लेते हुए ऑडियो वायरल, विवेक की जमानत वेरिफिकेशन के लिए मांगे गए ₹3500
Jalesar, Etah | Apr 13, 2026 एटा जलेसर तहसील में तैनात माल बाबू रविंद्र का ₹3500 की रिश्वत लेने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस घटना ने तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।दिनेश कुमार नामक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर बताया कि यह रिश्वत उनके बेटे विवेक की जमानत के कागजात के सत्यापन के नाम पर ली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबू रविंद्र ने उनसे ₹3500 की मांग की