रानीगंज प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने की। बैठक में पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी, बीपीआरओ, कनीय अभियंता (जेई), मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिंस विक्टर सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे।