झांसी: झांसी में दादी की मौत, पोते ने अंतिम संस्कार रुकवाया, कहा- मेरी बहन और पापा ने मार डाला, चेहरे को कीड़े खा गए
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2026 झांसी में 90 साल की रजकू देवी की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ पोती के घर रहती थी। मौत के बाद पोती और बेटा शव लेकर पेतृक गांव पहुंचे तो विवाद हो गया। पोता भीमा ने फोन करके पुलिस को बुला लियाा। आरोप लगाया कि बहन और पापा ने मिलकर दादी की हत्या कर दी। चेहरे को चीटी समेत अन्य कीड़े खा चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को बजे पोस्टमार्टम को भेजा।