रसूलाबाद: रामपुर गांव में सांप के काटने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी न्यारे लाल पुत्र रामगोपाल खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।मृतक के पिता रामगोपाल ने बताया कि न्यारेलाल रोज की तरह खेत में बने कमरे से भैंस के लिए भूंसा निकालने गए थे उसी दौरान उनका पैर वहां छिपे एक जहरीले सांप पर पड़ गया जिससे सांप ने उनको को डस लिया।सांप के काटने के बाद न्यारे लाल किसी तरह घर पहुंचे