डीग: लगातार बारिश से डीग बेहाल, शहर के कई हिस्सों में 4 फीट तक पानी, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने डीग शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। पिछले तीन दिनों से जारी वर्षा के चलते शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। पांडे मोहल्ला, जमूड़ा मोहल्ला और पांडे मोहल्ला से लाल कोठी की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से लोगों का आवागमन लगभग ठप हो गया है।