कुकड़ू: कुकडु प्रखंड में गहराया पेयजल संकट, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पीएचडी विभाग को लिखा पत्र
कुकडु प्रखंड में गर्मी के साथ ही पेय जल संकट शुरू हो गया है. पेय जल संकट को लेकर सरायकेला खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कुकड़ू के जिप सदस्य मधुश्री महतो ने कड़ा रुख अपनाया है और गर्मी में संभावित पेय जल संकट से निपटने हेतु जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो की लागत से बने पेयजलापूर्ति योजना को दुरुस्त करने की मांग करते हुए पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत