इटावा: अवारी गांव में हुई प्रधानपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया, केयरटेकर समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल भी बरामद किया
Etawah, Etawah | Aug 20, 2024 बढ़पुरा इलाके में 18 अगस्त को हुई प्रधानपति मनोहर भदौरिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। केयरटेकर अमन और शैलेश ने मिलकर पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी थी, प्रधानी के चुनाव की रंजिश और बच्ची से बदतमीजी करने की शिकायत पर जान से मारने की धमकी और केयरटेकर की दादी के साथ मारपीट करने पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। डीबीआर, मोबाइल और डंडा बरामद किया है।