मुज़फ्फरनगर: ग्राम परिवहन सेवा बनी परेशानी का कारण, जिला अस्पताल गेट पर बसों का कब्जा, मरीजों की जान पर संकट, BKU सेना ने दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा की बसों के खड़े रहने को लेकर विवाद बढ़ गया है।भाकियू सेना ने आरोप लगाया है कि बसों के जमावड़े से मरीजों,तीमारदारों और एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित हो रही है।संगठन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।वहीं ग्राम प्रधानों ने भी बसों के गांवों तक न पहुंचने की शिकाय की।