जबलपुर: ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ दवा व्यापारियों का देशव्यापी प्रदर्शन, सिविक सेंटर में केमिस्टों ने किया हल्लाबोल
देश में ऑनलाइन फार्मेसी और इंटरनेट के जरिए धड़ल्ले से बेची जा रही दवाओं के विरोध में दवा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया लेवल के आह्वान पर जबलपुर सहित देश भर के दवा बाजार पूरी तरह से बंद रहे। जबलपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद जैन ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई ऑनलाइन फार्मेसी की व्यवस्था अब आम