सीतामऊ: पानी मोटर चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटर और बाइक बरामद, सीतामऊ पुलिस ने किया खुलासा
सीतामऊ थाना पुलिस ने महुवी में हुई पानी मोटर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच पानी की मोटर और एक टू व्हीलर वाहन बरामद किया,एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति की टीम ने कार्रवाई की,आरोपियों से अन्य मामलों को लेकर पूछताछ जारी है,