माखन नगर: झालसर में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने की ज़ब्त
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 23, 2026
जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में पर रोक होने के बावजूद भी रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला गुरुवार को ग्राम झालसर का सामने आया है जहां अवैध रेत का परिवहन करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्ट ट्राली को जप्त कर पुलिस अभीरक्षा में माखन नगर थाना परिसर में खड़ा किया।