नानपारा: नानपारा के कई स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर्स होने पर कार्यक्रम आयोजित
मंगलवार को नानपारा के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और राहत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को विशेष रूप से सराहा गया रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे कार्यक्रम रहा।