खड़िया पारा गौस नगर वार्ड नंबर 5 में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी सेहत की जांच कराई और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर की मुख्य विशेषता रही कि यहाँ आने वाले मरीजों को केवल चिकित्सकीय परामर्श ही नहीं आवश्यक जांच और दवाइयां भी दी...