श्रीगंगानगर के जवाहर नगर से बाइक चोरी हो गई इस मामले में जवाहर नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जवाहर नगर थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह किसी कार्य के चलते जवाहर नगर गया था। जहा उसने अपनी बाइक खड़ी की थी जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।