बेतवा नदी के पुराने पुल पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे ठेकेदार राजेश शर्मा ने स्वीकार किया कि पुल की खुदाई की अनुमति नहीं है, फिर भी कार्य किया जा रहा है। विरोध कर रहे नीरज चौरसिया ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और ठेकेदार ऐतिहासिक पुल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।