सागर नगर: क्षत्रिय समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सेना और क्षत्रिय महासभा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
क्षत्रिय समाज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा होकर क्षत्रिय समाज की बेटी को न्याय दो के नारे लगाते हुए शनिवार दोपहर 2 बजे एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच करा कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।10 फरवरी को सुरखी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मामा के घर आई 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गईं थी।