चांदपुर: ताजपुर में रवाना शिकारपुर रोड पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, तीन युवक गंभीर घायल
बिजनौर में बुधवार को सुबह करीब 9:00 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ताजपुर में रवाना शिकारपुर रोड पर एक अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई हादसे के दौरान ताजपुर निवासी जॉनी उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है