कासगंज: हनुमान जयंती पर बिलराम कस्बे में निकला भव्य जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
ढोलना कोतवाली क्षेत्र के बिलराम कस्बे में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान भगवान हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।