कटनी ग्रामीण: मोहास गांव के घर में निकला साढ़े पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा, मचा हड़कंप
कटनी। रिठी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहास में संतोष पटेल के घर में साढ़े पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। घर में सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने इसकी सूचना सर्प मित्र को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।