हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला जेल में प्याज के अंदर छिपाकर पहुंचाई जा रही थी हेरोइन, 4.95 ग्राम हेरोइन बरामद
जिला कारागृह में नशा तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक जेल लंगर का सामान बताकर तीन कट्टे प्याज संतरी पोस्ट पर छोड़ गए, लेकिन जांच में एक प्याज के अंदर छिपाकर रखी गई 4.95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जंक्शन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।