नरकटियागंज: परसा हाॅल्ट के बहुअरवा रेलवे ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में दो किशोर ट्रेन की चपेट में आया, मौत
पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा हाॅल्ट के बहुअरवा ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में दो किशोर की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतकों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के अमेरिका महतो का पुत्र कन्हैया कुमार 17 वर्षीय एवं सुरेंद्र महतो का पुत्र सूरज कुमार 15 वर्षीय के रूप में की गई है।