डुमरांव: कोरानसराय में एक ट्रक चालक और खलासी से मारपीट व 45 हजार रुपयों की छिनतई, सात नामजदों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज
Dumraon, Buxar | Apr 17, 2024 कोरानसराय में एक ट्रक को रोक नामजदों द्वारा चालक और खलासी की पिटाई कर 45 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया गया है। मामले में ट्रक मालिक ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सात को आरोपित किया है। पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के डुभकी गांव के सरोज कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।