डुमरांव: डुमरांव बाजार में लोगों के बीच युवाओं ने चुनाव में जनभागीदारी हेतु मास्क पहनकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2024 डुमरांव बाजार में लोगों के बीच लोकहित का पर्व चुनाव में जनभागीदारी हेतु मतदाता जागरूकता का युवाओं ने अलख जगाया। युवा भिन्न भिन्न तरीकों के मास्क लगाकर लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप पाण्डेय भी मौजूद रहें। अभियान में युवाओं ने मतदाताओं को पंपलेट बांटकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।