भभुआ: प्रखंड के आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, शहर से प्रखंड कार्यालय पहुंचने के लिए मिलेगी गाड़ी सुविधा: गुरु सिंह
Bhabua, Kaimur | Jan 29, 2026 भभुआ प्रखंड के आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है भभुआ शहर से दूर दुमदुम में नए प्रखंड कार्यालय के निर्माण के बाद लोगों को शहर से वहां तक पहुंचने में काफी दूरी तय करना पड़ता था। खासकर बुजुर्ग महिलाओं और जरूरतमंद ग्रामीणों को परेशानियां हो रही थी। समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुरु सिंह ने निशुल्क गाड़ी की सुविधा शुरू करने की पहल की है।