भभुआ: डहरक के समीप उत्पाद पुलिस ने एक कार से 12 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया, चालक गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 29, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव के समीप उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 12 कार्टून अंग्रेजी शराब गुरुवार की सुबह बरामद किया है। मौके से वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चालक की पहचान विनोद के रूप में हुई है जो आरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी बताया जाता है।