बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मधवापुर प्रखंड में शुक्रवार को आंगनबाड़ी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं ‘घर-घर दस्तक’ अभियान का आयोजन किया गया। विशेष रूप से यह कार्यक्रम प्रखंड के न्यूनतम मतदान वाले बूथ क्षेत्रों में आयोजित किया गया, ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की