महमूदाबाद: बीती रात जसमंडा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर हुई मौत
जसमंडा चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से नसीरपुर निवासी आलोक वर्मा की मौके पर मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे बिसवां–महमूदाबाद मार्ग पर हुआ, जब वह सामान लेकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।