सांगानेर: शिप्रा पथ थाना इलाके में नकाबपोश बदमाश ने एक घर से 35 लाख रुपए और स्कूटी चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाश की तस्वीरें
जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में एक घर के लॉक तोड़कर 35 लाख रुपए कीमत के गहने और स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। पैदल आया नकाबपोश बदमाश घर के अंदर चाबी मिलने पर पोर्च में रखी स्कूटी पर चुरा ले गया। शिप्रापथ थाने में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।