हमीरपुर: पुरानी रंजिश पर मां बेटे का किया अपहरण,पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई की गुहार
भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सुखवा डेरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के चार भाइयों पर पत्नी व बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुखुवा डेरा निवासी भूरेलाल निषाद ने बताया कि वह सूरत में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और उसका परिवार गांव में रहता है।