सदर: गंगा में मछली पकड़ते समय मिला 2500 साल पुराना शिवलिंग, सुजाबाद में किया गया स्थापित, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2026 वाराणसी में विगत दिनों गंगा में मछली पकड़ रहे नाविकों को एक 2 टन के करीब विशालकाय शिवलिंग मिला। शिवलिंग को नाविकों ने सुजाबाद में स्थापित कर दिया। इसे लेकर दावा किया गया कि वह 2500 साल पुराना है और ASI से इसकी जांच करने की मांग की। वही बीएचयू पुरातत्व के एक्सपर्ट भी तस्वीर देखकर इसे 8वीं से 12वीं शताब्दी के बीच का बता रहे है।