मधेपुरा: उप विकास आयुक्त ने मुरलीगंज और मधेपुरा में गोबरधन व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया
मधेपुरा में मंगलवार को उपविकास आयुक्त अनिल बसाक ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मुरलीगंज के दिग्घी में निर्मित गोबरधन (गोवर्धन) इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशालाओं से समन्वय स्थापित कर गोवर्धन इकाई का नियमित, सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।