तारानगर: राजपुरा गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से वीडियो कॉल पर की शिकायत
गांव राजपुरा की पेयजल समस्या को लेकर गांव के मनोज लाटा, मुमताज अली अध्यापक एवं अन्य युवाओं ने तारानगर स्थित पीएचईडी अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान राजेन्द्र राठौड़ ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवाओं की बात सुनी तथा समस्या के शीघ्र समाधान हेतु उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की।