पटना ग्रामीण: एडीजी कुंदन कृष्णन पर पटना में राजद नेता सुधाकर सिंह ने लगाया भरत भूषण तिवारी के हत्या का आरोप
राजद नेता सुधाकर सिंह ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहा कि एडीजी कुंदन कृष्णा ने भरत भूषण तिवारी की हत्या कराई है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार इनकाउंटर करने की बात कह रहे थे इसलिए उन पर भी जांच होनी चाहिए।